फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Palladars angry on non-payment went on strike

भुगतान न होने से नाराज पल्लेदार हड़ताल पर गए

Tue, 17 Nov 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Palladars angry on non-payment went on strike
बांदा। ट्रेनों से आई खाद और अन्य सामग्री की लोडिंग-अनलोडिंग का कई माह से भुगतान न होने पर चित्रकूट में पीसीएफ के पल्लेदारों/मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। ऐसे में बुधवार को यहां आ रही डीएपी खाद की रैक में लोडिंग-अनलोडिंग का काम प्रभावित होने के आसार हैं। हड़ताल लंबी खिंची तो किसानों को खाद का संकट खड़ा हो सकता है। ठेकेदारों का कहना है कि करीब 50 लाख का भुगतान पीसीएफ में बकाया है।
विज्ञापन

रैक से माल उतारने और ट्रकों में लोड करने का काम विभागीय ठेकेदारों द्वारा मजदूरों से कराया जाता है। इस काम के लिए एफसीआई और पीसीएफ अलग-अलग टेंडर करते हैं। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदारों ने उन्हें अगस्त माह से भुगतान नहीं किया। दीपावली में भी मजदूरी नहीं मिली। ठेकेदार पीसीएफ से भुगतान न होने की बात कहकर टाल देते हैं। मजदूरों ने चेतावनी दी कि जल्द भुगतान न हुआ तो चित्रकूट के बाद बांदा में भी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, दोनों जनपदों में बुधवार को डीएपी की रैक आनी है। समय से डीएपी न उतरी तो पीसीएफ को हजारों रुपये रोजाना रेलवे को हर्जाना देना पड़ेगा। ठेकेदार इरशाद व राजेंद्र का कहना है कि चित्रकूट में उनका करीब 50 लाख का भुगतान लंबित है। व मजदूरों को कहां से पैसा दें?
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला प्रबंधक निर्मल कुमार ने बताया कि लेखा लिपिक के मेडिकल अवकाश पर चले जाने से भुगतान में देरी हो रही है। शासन के आदेश पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। एक-दो दिन में भुगतान हो जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक पुष्पेंद्र कुशवाहा का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed