फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pakel's effigies fluttering in place

जगह-जगह फूंके जा रहे पाक के पुतले

Sun, 17 Feb 2019 11:10 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sun, 17 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pakel's effigies fluttering in place
शहीद सैनिकों की सूची पर पुष्प चढ़ाते अखंड हिंद फौज के कैडेट्स। - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा में आतंकी हमले से पाकिस्तान के विरुद्ध उपजा गुस्सा थम नहीं रहा है। गांव से शहर तक प्रदर्शन और पुतले फूंके जा रहे है। रविवार को भी मंडल मुख्यालय स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर पूरे दिन प्रदर्शन हुए। देर शाम तक कैंडल जुलूस निकलते और पाक के विरोध में नारे गूंजते रहे। उधर, भाजपा ने आतंकवाद के विरुद्ध संकल्प दिवस मनाते हुए श्रद्धांजलि सभा की। 

विज्ञापन


अशोक लाट तिराहे पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता अखिलेशनाथ दीक्षित, संयोजक मुदित शर्मा, सह संयोजक धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, पूर्व मंत्री अयोध्या सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, माता बदल प्रजापति, रफीक खां, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आरिफ खां, विजय विक्रम, अतुल मोहन द्विवेदी, सचिन अवस्थी, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, वंदना गुप्ता, ममता त्रिपाठी, रानीबाई साहू, निरुपमा, सुमन शर्मा, अनुराग चंदेरिया, पुष्कर द्विवेदी, पंकज रैकवार, रजत सेठ, राजनारायण द्विवेदी, रामहित निषाद आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


शिवहरे सर्व वर्गीय समाज ने महेश्वरी देवी मंदिर चौराहे पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। नंदकिशोर शिवहरे, राजाराम शिवहरे, सुशील शिवहरे, केके शिवहरे, राजीव शिवहरे, मनीष गुप्ता, पूरनलाल गुप्त, रामस्वरूप गुप्त आदि शामिल रहे। हिंदू जागरण मंच ने बलखंडी नाका में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। पाक के विरुद्ध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डा. दिनेश साहू, प्रांतीय महामंत्री अर्चना मिश्रा, अनूप कुमार साहू, केशव कुशवाहा, नीरज त्रिपाठी, अंकित गुप्ता, रामेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) नगर अध्यक्ष शुभम गुप्ता व ठाकुर रितुराज सिंह के नेतृत्व में कैंडेल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। रवि गुप्ता, काली, नदीम, मुश्ताक, विशाल, आरिफ, प्रांजल पांडेय, रितिक गुप्ता, शुभम आदि शामिल हैं। 
विभिन्न स्कूल-कालेजों को छात्र-छात्राओं ने कालूकुआं से अशोक लाट तिराहे तक जुलूस निकाला और महेश्वरी देवी मंदिर चौराहे पर पाक का पुतला फूंका। मांग की कि लोकसभा चुनाव से पहले सर्जिकल स्ट्राइक की जाए। एमके सिद्दीकी, रविकरन यादव, अमित सिंह, अतुल, रामप्रकाश, निखिल, शिवम, सुभाष, प्रवीण, अमित राय, अभिनव आदि शामिल रहे। उधर, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गोरेलाल गुप्ता ने शहीद सैनिकों के परिवार को 2100 रुपये का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।  


मदरसा हथौरा ने की कड़ी निंदा 
बांदा। मुल्क के जांबाज फौजियों के काफिले पर दहशतगर्दों के हमले पर विश्वविख्यात मदरसा जामिया अरबिया हथौरा ने भी कड़ी मजम्मत (निंदा) की है। मदरसा के नाजिम (संचालक) मौलाना हबीब अहमद द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह हरकत बुजदिलाना है। गुनाहगारों को सजा मिलनी चाहिए। मुल्क के लिए जान न्योछावर करने वाले फौजियों और उनके अहलोअयाल (परिवार) के साथ मुल्क और मदरसा परिवार खड़ा हुआ है। शहीद सैनिकों की इस कुर्बानी को हम सलाम करते हैं। दहशतगर्दी के खिलाफ और मुल्क की हिफाजत के लिए हम तैयार हैं। उधर, मदरसे के सैकड़ों तलबा (छात्रों) ने शहीदों के परिवार के हक में दुआ की और उन्हें यह सदमा सहन करने की दुआ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed