फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   paise vaalon ko aavaas, jhopadee mein jeevan bita rahe paatr

पैसे वालों को आवास, झोपड़ी में जीवन बिता रहे पात्र

Tue, 18 Aug 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
paise vaalon ko aavaas, jhopadee mein jeevan bita rahe paatr
शाहपाटन गांव में पॉलिथीन डालकर झोपड़ी में गुजर बसर कर रहीं भूरा की पत्नी। - फोटो : BANDA
बांदा(नरैनी)। शाहपाटन गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना चंद चहेतों तक सीमित है। गांव में अनेकों परिवार अभी भी पॉलिथीन और झोपड़ी में जीवन गुजार रहे हैं। योजना के लाभ से वंचित इन ग्रामीणों का कहना है कि आवास आवंटन करने वालों को देने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। इससे आवास नहीं मिला।
विज्ञापन

शाहपाटन गांव की आबादी लगभग साढ़े तीन हजार है। एक-दो घरों को छोड़कर पूरा गांव झोपड़ियों में आबाद है। अंत्योदय परिवारों के उत्थान की योजनाएं यहां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। बानगी के लिए रामबहादुर पुत्र राजाराम, कौशल पुत्र विद्या निषाद, भूरा पुत्र रम्मा, शिवशंकर काफी हैं। यह झोपड़ियों में पॉलिथीन डालकर बसर कर रहे हैं। गांव के शिवशंकर, रामप्रसाद, रजुलिया, चिरकोटी आदि ने आरोप लगाया कि आवास योजना का लाभ ज्यादातर उन्हीं को मिला, जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं। ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव पर वसूली के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि वर्ष 2019-20 में गांवों को 58 और बीते तीन वर्षों में 45 आवास दिए जा चुके हैं। गांव में आवास से वंचित लोगों के नाम नई सूची में शामिल किए जाएंगे। बीडीओ ने कहा कि उन्हें आवास देने के बदले रुपये लेने की जानकारी नहीं है। अपात्रों को आवास देने और भ्रष्टाचार करने की जांच कराई जाएगी। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपात्रों को आवास की कराएंगे जांच
बांदा। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि वर्ष 2008 की बीपीएल सूची के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाता है। शाहपाटन में अगर अपात्रों को आवास दिए गए हैं तो इसकी वह जांच कराएंगे। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करेंगे। किसी पात्र का नाम बीपीएल सूची में नहीं है तो उसकी सूची अलग से बनवाकर शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed