Banda: पेंटर ने तमंचे से गोली मारकर दी जान, दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि पत्नी से विवाद का मामला सामने आया है। मुकदमे से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में पत्नी से चल रहे मुकदमे से परेशान पेंटर ने सीने में तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दिनदहाड़े हुई घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर तमंचा बरामद कर लिया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव निवासी शाहिद (33) दो साल से शंकर बाजार, पुकारी गांव में किराए पर रहता था। वह पेंटर का काम करता था। मंगलवार को सुबह 11 बजे करीब कमरे में कुर्सी पर बैठकर सीने में तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बड़ा भाई रमजान रहता है।
गोली की आवाज सुनकर रमजान समेत पड़ोसी उसके कमरे की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर लहूलुहान मृत शाहिद को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर करतल चौकी इंचार्ज रामरक्षा सिंह, कोतवाल अरविंद सिंह गौर पहुंचे। कुछ ही देर बाद सीओ नितिन कुमार, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र भी मौके पर पहुंच गए।
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से घटना की जांच कराई। बड़े भाई रमजान ने बताया कि शाहिद का पत्नी से पांच साल से मुकदमा चल रहा है। समझौता भी हो गया था, लेकिन पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। इसी तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि पत्नी से विवाद का मामला सामने आया है। मुकदमे से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।