फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Oxygen on the bench, patients being brought on lap

बेंच पर ऑक्सीजन, गोद में लाए जा रहे मरीज

Sat, 10 Aug 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Oxygen on the bench, patients being brought on lap
जिला अस्पताल में बेंच पर लिटाकर बालिका को दी जा रही ऑक्सीजन। - फोटो : BANDA
बांदा। जिला अस्पताल दो शिफ्टों में संचालित करने की तैयारी है। दूसरी तरफ पहली ही शिफ्ट में मरीजों को सुविधाओं और दवाओं के लाले हैं। मरीजों की संख्या में जरा भी वृद्धि होते ही जिला अस्पताल के इंतजामों की पोल खुल जाती है। इन दिनों यही हाल है। गंभीर मरीजों को भी बेड मयस्सर नहीं। बेंच पर लिटाकर ऑक्सीजन दी जा रही है। कोई बरामदे के फर्श पर भर्ती है तो किसी को स्ट्रेचर के अभाव में मरीजों को गोद और कंधे पर ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन जिला अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर दो शिफ्टों में संचालित करने की तैयारी में हैं। दूसरी तरफ सुविधाएं और स्टाफ बढ़ाना तो दरकिनार सृजित पदों के अनुरूप भी नियुक्तियां नहीं हुई हैं। जिला अस्पताल में 27 डाक्टरों के पद सृजित हैं, लेकिन मात्र 12 ही कार्यरत हैं। कई डाक्टर दूसरे विशेषज्ञों के मरीज भी देख रहे हैं। यही वजह है कि इलाज से ज्यादा जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है।
विज्ञापन

उधर, उपकरणों और संसाधनों का भी टोटा है। अस्पताल के स्टोर में भले ही ये उपलब्ध हो, लेकिन मरीजों को मयस्सर नहीं है। जिला अस्पताल में रोजाना ये नजारे हमेशा दिखाई पड़ते हैं कि मरीजों को बरामदे की फर्श पर लिटाकर इलाज किया जा रहा होता है। स्ट्रेचर या व्हीलचेयर न मिलने पर अक्सर तीमारदार मरीजों को गोद में या पैदल ले जाते हैं। शनिवार को भी यही दृश्य थे। गंभीर बालिका को ऑक्सीजन तो दे दी गई पर पलंग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे बेंच पर ही लिटाकर ऑक्सीजन दी गई। इन दिनों जिला अस्पताल में मौसमी मरीज भी बढ़े हैं। मुख्यमंत्री की मंडलीय समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित है। इसके बावजूद भी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हो रहा। उधर, सीएमएस डॉ. किशोरीलाल का कहना है कि रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए कई बार शासन को लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed