फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   owner of truck murdered tea worth 33 lac looted

ट्रक मालिक की हत्या कर 33 लाख की चाय लूटी

Fri, 11 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 11 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
owner of truck murdered tea worth 33 lac looted

गुवाहाटी से 33 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की चाय की पत्ती लेकर गुजरात जा रहे ट्रक को बदमाशों ने लूट लिया। छतरपुर में मालिक की हत्या कर लाश फेंकने के बाद ट्रक लेकर भाग रहे बदमाश नरैनी पुलिस को देख वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने चाय की पत्ती से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


उधर, छतरपुर पुलिस अज्ञात लाश की शिनाख्त के बाद ट्रक ढूंढते हुए नरैनी पहुंची तो पूरा मामला खुल गया। ट्रक के चालक व परिचालक का सुराग नहीं लगने से उनके साथ भी अनहोनी का आशंका जताई गई। वहीं यह सवाल भी खड़े हुए कि कहीं इन्हीं दोनों ने तो वारदात को अंजाम नहीं दिया। मध्य प्रदेश पुलिस ने ट्रक को नरैनी पुलिस से अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सुमन नगर निवासी सुरेश यादव निजी 10 टायर ट्रक (एमपी 09, एचएफ-6938) में चाय भरकर गुवाहाटी (असम) से 7 सितंबर को गुजरात के बलसाड़ जिले के लिए रवाना हुआ था। साथ में ट्रक चालक आशीष कुशवाहा और क्लीनर शंभू नट भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों रामपुर बघोलन (सतना, एमपी) के रहने वाले हैं। ट्रक में 55,523 किलोग्राम चाय की पत्ती लदी हुई थी। इसकी कीमत 33,29,123 रुपये बताई गई है। गुरुवार (10 सितंबर) को रात करीब 11 बजे नरैनी कस्बे के नजदीक करतल रोड पर चाय की पत्ती लदा ट्रक खड़ा देखा गया।

इस पर सवार दो लोग ट्रक में रखे टायर बेचने की जुगत में थे। इसी बीच यह खबर नरैनी कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी केएन सिंह रात में ही फोर्स के साथ ट्रक के पास पहुंचे तो मौजूद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और नरैनी कोतवाली ले आई।

शुक्रवार को सुबह मध्य प्रदेश पुलिस ट्रक की तलाश करती हुए नरैनी आई तो वारदात का पता चला। छतरपुर जनपद के गुलगंज थाना प्रभारी अवनीश पांडेय, उप निरीक्षक जीएस गौर, हेड कांस्टेबिल हरिश्चंद्र राठौर और सिपाही दादूराम नरैनी कोतवाली आए।

थानाध्यक्ष अवनीश पांडेय ने बताया कि 10 सितंबर की सुबह ट्रक मालिक सुरेश यादव की लाश गुलगंज से कुछ दूर पुलिया के पास पाई गई। चौकीदार की ओर से थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 302 (हत्या) और धारा 394 (लूट) की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एमपी पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक और क्लीनर का अभी कुछ पता नहीं चला। उनकी भी तलाश की जा रही है। आशंका जताई है कि इस घटना में इन दोनों का भी हाथ हो सकता है।


नरैनी पुलिस ने ट्रक को चाय की पत्ती सहित एमपी पुलिस को सौंप दिया है। उधर, चाय व्यापारी रामेश्वर ने बताया कि यह माल गिरनार फू्ड एंड ब्रेवरेज प्राइवेट लिमिटेड, उरगांव, जिला बलसाड़ (गुजरात) ने मंगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed