फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Outpost in-charge and two constables accused of indecency and molestation

Banda News: चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों पर अभद्रता और छेड़खानी का आरोप

Wed, 09 Apr 2025 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge and two constables accused of indecency and molestation
बांदा। महिला ने चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों पर अभद्रता और छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि दो अप्रैल को दोपहर वह खेत में फसल काट रही थी। उसके देवर, ससुर ने पीट दिया। उसने घटना की तहरीर खप्टिहा कलां चौकी इंचार्ज से की थी। चूंकि उसके देवर का चौकी इंचार्ज के साथ उठना बैठना है इसलिए उसने कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने पैलानी थाने में तहरीर दी, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पांच अप्रैल को समाधान दिवस में शिकायत की थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर चौकी इंचार्ज छह अप्रैल की शाम छह बजे उसके घर में दो सिपाहियों के साथ पहुंंचे। उस समय वह घर में नहीं थी।
आरोप है कि उसके घर के अंदर घुसकर उसकी दो पुत्रियों से अभद्र व्यवहार किया। उसकी पुत्री को बुरी नियत से पकड़कर घसीटने लगे। इसके बाद दोनों को घर के बाहर लाकर अभद्रता कर धमकी दी। इस पर उसकी पुत्री ने धमकी का वीडियो बनाया तो चौकी इंचार्ज ने मोबाइल लेकर तोड़ दिया और धमका कर चले गए।
विज्ञापन

उधर, घटना को लेकर पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज के ऊपर जो महिला आरोप लगा रही हैं वह पूरी तरह से निराधार हैं। महिला का पारिवारिक झगड़ा है। वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed