फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Out of 72 complaints received on Thana Samadhan Diwas, 34 were resolved

Banda News: थाना समाधान दिवस में आईं 72 शिकायतों में 34 का निपटारा

Sun, 24 Aug 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Out of 72 complaints received on Thana Samadhan Diwas, 34 were resolved
फोटो 26-मटौंध थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम और एसपी। स्रोत-पुलिस विभाग।
बांदा। जनपद के सभी थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में 72 मामले आए। इनमें से 34 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल ने मटौंध थाने पर एएसपी शिवराज ने नगर कोतवाली में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

एसपी ने थाना समाधान दिवस में मातहतों को निर्देश दिए कि गंभीरता के साथ शिकायतों का निस्तारण किया जाए। बबेरू में कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने फरियादियों समसयाएं सुनीं। सात मामलों में सभी का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग के मामले ज्यादा रहे। इस दौरान कस्बा इंचार्ज शिवरतन गुप्ता समेत कानूनगो, लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

जसपुरा थाने में थाना प्रभारी अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। नौ शिकायती पत्रों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामकिशोर, महेश प्रसाद, हल्का लेखपाल समेत उप निरीक्षक दिलीप यादव, दिनेश सिन्हा आदि मौजूद रहे। तिंदवारी थाने में पांच फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी ने एक मामले का मौके पर निस्तारण किया। इस मौके पर इंस्पेक्टर सुरेश सैनी और लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed