{"_id":"63bc56ee95639644410b257f","slug":"other-banda-news-knp737955362","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुदेलखंड राज्य बनाने की मांग को लेकर एकजुटता की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुदेलखंड राज्य बनाने की मांग को लेकर एकजुटता की अपील
विज्ञापन
बदौसा (बांदा)। बुंदेलखंड राज्य की स्थापना के लिए रविवार देर शाम भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सभा की। इसमें पदाधिकारियों ने बदौसा को नगर पंचायत बनाने और कस्बा में लंबी दूरी की ट्रेनें के स्टापेज की की मांग भी उठाई।
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कहा सत्ता में बैठे लोग न महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की बात नहीं करते हैं। व्यापारियों को ही न्याय के लिए लड़ना होगा। युवा व्यापार मंडल के कार्यों की सराहना की।
पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में इंसाफ सेना के बैनर तले बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए हुंकार भरी जाएगी। हमारी खुशहाली बुंदेलखंड राज्य से ही संभव है। इसके लिए एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने राजनीतिक दलों को कोसा। कहा कि व्यापारियों का कोई भला नहीं कर रहा, सिर्फ वोटबैंक की की जाती है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी के छापे की तरह बदौसा को नगर पंचायत बनाने की लड़ाई लड़ेंगे। पटरी दुकानदारों को सरकार दुकान बनाके दे, इसकी लड़ाई भी लड़ेंगे। बदौसा में प्रमुख ट्रेनों के स्टापेज की भी मांग की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद उर्फ शिवा, विजय यादव, विनय गौतम, धर्मेंद्र सिंह, सन्तोष कुशवाहा, अरविंद गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज, मनोज जैन, अमित सेठ भूलू, विकास मिश्रा, आनंद गौतम समेत अन्य रहे।