फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Osin , the top of Yashoda and Priyanshi

ओसिन, यशोदा व प्रियांशी ने किया टॉप

Mon, 30 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 30 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Osin , the top of Yashoda and Priyanshi

माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को वार्षिक गृह

विज्ञापन
परीक्षा के रिजल्ट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे चहक उठे। जीजीआईसी में 9वीं की छात्रा प्रियांशी ने 82, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 9वीं की छात्रा ओसिन और आर्य कन्या में 8वीं की छात्रा यशोदा 87 फीसदी अंक पाकर ‘कालेज टॉपर’ बनीं।

बजरंग इंटर कॉलेज, जीआईसी में मूल्यांकन कार्य होने से यहां टापरों की सूची बाद में घोषित की जाएगी। पहली अप्रैल से सभी स्कूलों में प्रवेश फार्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

7 से 10 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षाएं होंगी। 15 अप्रैल से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विधायक दलजीत सिंह ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के टॉपरों को सम्मानित किया। अन्य स्कूलों में प्रधानाचार्यों ने पुरस्कार सौंपे।

आर्यकन्या का रिजल्ट 96 फीसदी रहा। प्रबंधक शमीम बानो और प्रधानाचार्य उर्मिला देवी ने वार्षिक गृह परीक्षा में टॉपरों को रिजल्ट कार्ड सौंपे। 1298 में 1250 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। जूनियर वर्ग में 8वीं की यशोदा देवी तथा 9वीं में आकांक्षा द्विवेदी टॉपर रहीं। सीनियर वर्ग में अंकिता यादव 79 व शालिनी सिंह 67 अंकों के साथ अव्वल रहीं।

यहां सीनियर वर्ग में 9वीं की ओसिन ने 93 फीसदी अंकों के साथ टाप किया। जूनियर वर्ग में 6वीं की छात्रा अपूर्वा वैश्य ने 91.3 फीसदी अंकों के साथ सेकेंड रहीं। 9वीं की शादाब 89 फीसदी अंकों के साथ तीसरे मुकाम पर रहीं। प्रिंसिपल अमिता सिंह तथा अंजना अवस्थी व अनीता जैन ने टापरों को पुरस्कृत किया।

यहां 83 फीसदी अंक लेकर 9वीं की छात्रा प्रियांशी टॉपर बनी। छात्रा शाइस्ता फातमा, शालिनी द्विवेदी, मानसी सोनकर, सौम्या, आस्था धुरिया, वंदना, अभिलाषा ने भी 80 फीसदी अंक हासिल कर मेधावी बनने का गौरव हासिल किया। प्रधानाचार्य शशिकला सिंह ने इन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed