{"_id":"5e95dedb8ebc3e769f5e7adc","slug":"organizations-celebrated-ambedkar-jayanti-banda-news-knp555222418","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सामूहिक आयोजनों के मनाई गई अंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सामूहिक आयोजनों के मनाई गई अंबेडकर जयंती
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण करते अनुयायी।
- फोटो : BANDA
बांदा। संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विभिन्न संगठनों ने उनकी प्रतिमा और चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। बसपा नेताओं ने सिविल लाइन स्थित आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। जय प्रकाश (जेपी), जितेंद्र गौरव आदि मौजूद रहे। उधर, सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, विद्यासागर तिवारी, अशोक सिंह गौर आदि ने भी पार्क में प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। सपा कार्यालय में भी चित्र पर फूल चढ़ाए। लॉकडाउन के चलते कहीं भी सामूहिक कार्यक्रम नहीं हो सके। सादगी से ही घरों में जयंती मनाई गई।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने सपरिवार डा.आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। लल्लू साहू, दिव्यांकर मौर्य, सभासद राजेश गौतम आदि भी शामिल रहे। राष्ट्रीय स्वराज पैंथर कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर ने चित्र पर फूल चढ़ाकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। बहुजन सेवा संघ समिति के जितेंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद, भानु प्रताप, संत गाडगे समिति और आरक्षण बचाओ समिति के जितेंद्र गौरव, आरपी चौधरी, पीके शंखवार, जेपी सिंह, जिलाध्यक्ष सुखलाल बौद्ध ने घरों पर ही परिवार के साथ डा.आंबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ाकर जयंती मनाई।
संवाद न्यूज एजेंसी नरैनी के अनुसार, विधायक कार्यालय में डा.आंबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। विधायक प्रतिनिधि नंदकिशोर ब्रह्मचारी, राजेश चौरसिया, रविंद्र तिवारी, बबलू वाजपेयी, सुमित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने की।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ओरन के अनुसार, भाजपा मंडल कार्यालय में अध्यक्ष रामबाबू त्रिपाठी, चेयरमैन योगेश द्विवेदी, रमाकांत त्रिपाठी, साकेत बिहारी शिवहरे, श्रीकांत, भोला कबीर, आशू शिवहरे, राधेश्याम साहू आदि ने आंबेडकर जयंती मनाई। दलित बस्ती में राशन और मॉस्क बांटे। उधर, बसपाइयों ने भी चित्र पर फूल चढ़ाए। जिला पंचायत सदस्य राजेश शिवहरे, रामकरन आदर्शी, सुखलाल, इंद्रपाल वर्मा (प्रधान) आदि शामिल रहे। सपा नगर अध्यक्ष राम सिंह यादव ने अपने आवास पर आंबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ाए। विनय शिवहरे, वार्ड सदस्य राहुल यादव, रणजीत यादव, पवन कुशवाहा, बड़ा भइया यादव, हीरा लाल गुप्त आदि शरीक रहे।