{"_id":"60d626778ebc3e343478c0b0","slug":"order-ineffective-chakmarg-not-freed-banda-news-knp6364642182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश बेअसर, कब्जामुक्त नहीं हुआ चकमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश बेअसर, कब्जामुक्त नहीं हुआ चकमार्ग
विज्ञापन
बांदा। चकबंदी के दौरान आवागमन के लिए छोड़े गए सरकारी चकमार्ग में दबंगों ने कब्जा कर रखा है। तहसीलदार के आदेश व एसडीएम के निर्देश के बाद भी उसे खाली नहीं कराया गया।
पैलानी तहसील के गौरीकलां गांव निवासी अनुरुद्ध सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत गौरीकलां के मजरा शिवराज सिंह डेरा के पास स्थित चकमार्ग को दबंगों ने कब्जा कर लिया है। तहसीलदार की न्यायालय में वाद दायर किया गया। न्यायालय ने चकमार्ग में कब्जा करने पर आरोपी को 16,500 रुपये जुर्माना और बेदखली का आदेश सुनाया, लेकिन आज तक आदेश का पालन नहीं हुआ।
इसकी शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम के आदेश के 25 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। तहसीलदार का कहना है कि चकमार्ग को खाली कराने के लिए राजस्व निरीक्षक को आदेशित किया गया है।