फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   minister girish chandra was bitten by a rat in circuit house

यूपी: मंत्री गिरीश चंद्र को सर्किट हाउस में चूहे ने काटा, तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप

Sun, 01 May 2022 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2022 10:42 PM IST
सार

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र को चूहे के काटने की घटना से हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। तीन घंटे तक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई।

विज्ञापन
minister girish chandra was bitten by a rat in circuit house
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के बांदा जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र को रविवार सुबह विश्राम करते समय सर्किट हाउस में चूहे ने काट लिया। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर सर्किट हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। तीन घंटे तक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। अस्पताल से जाने के बाद भी सर्किट हाउस में चिकित्सकों ने देखा। सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि मंत्री को चूहे ने काट लिया है। उपचार के बाद राज्य मंत्री की हालत में सुधार है। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल, एडीएम, एसपी अभिनंदन, सिटी मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed