फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Only BJP gave respect to Ambedkar

आंबेडकर को सिर्फ भाजपा ने सम्मान दिया

Mon, 27 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Only BJP gave respect to Ambedkar
Only BJP gave respect to Ambedkar - फोटो : BANDA
नरैनी। बाबा साहब अंाबेडकर के संविधान को भाजपा ने ही वास्तविक सम्मान दिया है। अन्य दलों की तरह उनके नाम को वोट के लिए इस्तेमाल नहीं किया। यह बात रविवार को ब्लाक परिसर में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मंत्री सिद्ध गोपाल अहिरवार ने कही।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ का नाम देकर संरक्षित व विकसित करने का काम किया है। जब कि प्रदेश और देश के अन्य दल बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल कर राजनीतिक लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि जाटवों का सम्मान व विकास सिर्फ भाजपा में ही संभव है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर, नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणी वर्मा, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र वर्मा आदि ने सपा, बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। भाजपा की नीतियों को बेहतर बताया। जिला महामंत्री धनंजय वर्मा, मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष नायक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह, विनोद जैन, मंजू वर्मा, संजय सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद, देवेंद्र भदौरिया, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed