फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Online token system implemented, purchase wheat from today

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू, आज से गेहूं खरीद

Tue, 14 Apr 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Online token system implemented, purchase wheat from today
गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम अमित सिंह बंसल। साथ में डिप्टी आरएमओ गोविंद उपाध्याय ? - फोटो : BANDA
बांदा। बुधवार (15 अप्रैल) से गेहूं खरीद शुरू होगी। जिला विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय ने बताया कि जनपद में गेहूं खरीद का 69,500 मीट्रिक टन (एमटी) लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुल 39 खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें विपणन के नौ, पीसीएफ के 22, एफसीआई के दो, यूपीएसएस के छह केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों में लॉकडाउन के मद्देनजर ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू की गई है। विक्रय पंजीयन के बाद किसान के मोबाइल फोन पर गेहूं खरीद का दिन व तिथि का मैसेज भेजा जाएगा। किन्ही कारणों से मैसेज नहीं पहुंचता है तो किसान संबंधित केंद्र प्रभारियों को फोन कर टोकन प्राप्त कर सकेंगे। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन कर क्षमता के अनुसार ही टोकन जारी किए जाएं। सैनिजाइटर व हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था की जाए। केंद्र पर प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर, समर्थन मूल्य व नमी और कचड़े में मिलने वाली छूट का स्पष्ट विवरण लिखा बैनर टांगा जाए या वॉलपेंटिंग हो। भुगतान अधिकतम 72 घंटे के अंदर सीधे खाते पर किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों में इस वर्ष समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। बटाईदार भी फसल बेच सकेंगे। बटाईदार को लेखपाल की संस्तुति के बाद वेबसाइट पर पंजीयन कराना होगा। 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बिक्री के लिए एसडीएम की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को डीएम अमित सिंह बंसल ने कई खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। अतर्रा में एसडीएम जेपी यादव ने मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र की तैयारियों का जायजा लिया। खामियां पाए जाने पर केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि किसानों का गेहूं सीधे खरीदा जाए। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम, विपणन, पीसीएफ सहकारी समिति डढ़वा मानपुर का भी निरीक्षण किया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी समीर शुक्ला, मंडी सचिव राघवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed