{"_id":"5e3b092a8ebc3ee5cb233197","slug":"one-successful-in-saving-husband-s-legacy-second-failed-banda-news-knp5427488133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की विरासत बचाने में एक सफल, दूसरी नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की विरासत बचाने में एक सफल, दूसरी नाकाम
विज्ञापन
बहिंगा प्रधान के उप चुनाव में जीते रामराज का माल्यार्पण करते समर्थक।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी/बांदा। प्रधानों की मृत्यु पर हुए उपचुनाव में दोनों मृतक प्रधानों की पत्नियों ने दांव लगाया। एक को जीत मिली और दूसरी को हार। बुधवार को मतगणना के बाद दोनों सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए। रिटर्निंग आफीसर ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंप दिए।
बड़ोखर ब्लाक के कुरौली और तिंदवारी ब्लाक के बहिंगा ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव में सोमवार को मतदान हुआ था। बुधवार को दोनों ब्लाक मुख्यालयों में मतगणना हुई। बहिंगा ग्राम पंचायत में 1315 वोटों की गिनती की गई। 27 वोट अवैध घोषित हुए। यहां प्रत्याशी रामराज ने अपनी एक मात्र प्रतिद्वंदी मृतक प्रधान की पत्नी भानुमति को 44 वोटों से पराजित किया।
उधर, कुरौली ग्राम पंचायत में 657 वोटों की गिनती हुई। 16 वोट अवैध हो गए। यहां दिवंगत प्रधान चंद्रभवन की पत्नी रामबाई विजयी घोषित हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रपाल को 205 वोटों से हराया। कुरौली के निर्वाचन अधिकारी/अधिशासी अभियंता (जल निगम) गौरव चौधरी व बहिंगा के निर्वाचन अधिकारी/अधिशासी अभियंता (लघु सिंचाई) संजय कुमार व बीडीओ पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। मतगणना में पुलिस व्यवस्था चौकस रही।
विज्ञापन
बहिंगा का नतीजा
प्रत्याशी वोट
रामराज 666
भानुमति 622
अवैध वोट 27
योग 1315
कुरौली का परिणाम
प्रत्याशी वोट
रामबाई 376
चंद्रपाल 171
हरी नरायण द्विवेदी 62
संतोष कुमार 32
अवैध मत 16
योग 657
क्या बोले विनर और रनर
बांदा। बहिंगा के नवनिर्वाचित प्रधान रामराज निषाद का कहना है कि जन सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। मतदाताओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है। हालांकि कार्यकाल सिर्फ 6 माह का है। जो बन पड़ेगा अवश्य करेंगे।
उधर, दूसरे नंबर पर रहीं (रनर) भानुमती सिंह का कहना है कि मतदाताओं ने उनके पति के चार सालों के विकास कार्यों को देखकर मतदान नहीं किया, बल्कि गांवदारी में पड़कर वोट दिए। चुनाव में हार जीत तो होती है इससे उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उधर, कुरौली में विजई हुईं रामबाई का कहना है कि जनता ने फिर भरोसा जताया है। पति के अधूरे कार्यों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगी। यही उनकी ओर से पति के लिए श्रद्धांजलि होगी।