{"_id":"582b57514f1c1b7c228fef99","slug":"one-person-killed-in-motorcycle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य सड़क हादसों में छह बाइक सवार घायल हो गए। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मटौंध थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव का विशंभर (35) पुत्र भगवानदीन सोमवार को देर शाम बाइक पर बांदा से गांव जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूरागढ़ में सामने से आ रही बाइक की भिड़ंत हो गई। विशंभर समेत दूसरी बाइक पर सवार अर्दली बाजार निवासी नफीस (30) व साबिर (34) भी घायल हो गए। भूरागढ़ चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही देर में विशंभर की मौत हो गई।
विज्ञापन
वह हेलमेट नहीं लगाए था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट से मौत होना बताया गया है। उधर, घायल नफीस व साबिर को कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में शहर के अतर्रा चुंगी चौराहा (अवंती नगर) निवासी धनीराम (47) पुत्र मुन्नीलाल फुफेरे भाई संतोष (42) निवासी खाईंपार के साथ अतर्रा से वापस लौटते समय एनएच पर महावीरन नहर पुलिया पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी कालीचरन (22) अपनी पत्नी प्रियंका (20) के साथ बाइक पर बांदा आते समय गिरकर घायल हो गए। तिंदवारी थाना क्षेत्र के महुई गांव का राजेंद्र (45) पुत्र रामकिशोर कुरसेजा पुलिस चौकी से बाइक पर गांव जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार गोखरही गांव का लल्लू (40) पुत्र बुधुवा घायल हो गया।