फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One lakh members will increase in BJP's clan

भाजपा के कुनबे में बढ़ेंगे एक लाख सदस्य

Sat, 10 Aug 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
One lakh members will increase in BJP's clan
भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान की जानकारी देते क्षेत्रीय महामंत्री हनुमान मिश्रा। साथ में ज? - फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा इस वर्ष अपने कुनबे में एक लाख से ज्यादा प्राथमिक सदस्यों का इजाफा करेगी। लक्ष्य निर्धारित करते हुए पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुट गए हैं। रविवार को आए जिले के प्रभारी और क्षेत्रीय महामंत्री हनुमान मिश्र ने अभियान की समीक्षा की और रणनीति बनाई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि बांदा जिले में 1454 बूथों पर एक लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान की तिथि बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। जगह-जगह कैंप लगाकर सदस्य बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद को ए, बी और सी तीन श्रेणियों में बांटकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्राथमिक सदस्यता के बाद सक्रिय सदस्यता का अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

समाज के प्रत्येक वर्ग को सदस्यता दिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता के साथ ही साथ मंडलों और सेक्टरों के परिसीमन की प्रक्रिया भी चल रही है। पूरी होने के बाद जिले में मंडल और सेक्टर की संख्या बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए खत्म किए जाने का पूरे देश में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड चेयरमैन धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सदस्यता अभियान में बूथ से लेकर केंद्र तक के कार्यकर्ता लगे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी के बर्तन, खिलौने और अन्य वस्तुओं को बढ़ावा देने की जरूरत है।

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल व अखिलेश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शीला सिंह, प्रेमनारायण द्विवेदी, विवेकानंद गुप्त, राकेश मिश्र, अखिलेशनाथ दीक्षित, उत्तम सक्सेना, आनंदस्वरूप द्विवेदी, मुदित शर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed