{"_id":"614a25f88ebc3e227003be8b","slug":"one-inspector-and-six-constables-suspended-banda-news-knp653614079","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दरोगा और छह कांस्टेबल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दरोगा और छह कांस्टेबल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ड्यूटी में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एक दरोगा और छह कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि दरोगा और सिपाहियों ने अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन नहीं किया। सभी को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।
सोमवार को एसपी अभिनंदन ने पूरे जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। चेकिंग प्वाइंट भी तय किए गए थे। कुछ स्थानों पर खुद एसपी ने अपनी मौजूदगी में चेकिंग कराई। करीब पांच चेकिंग प्वाइंट का औचक निरीक्षण भी किया।
ड्यूटी से गायब मिले पुलिस कर्मियों पर एसपी ने नाराजगी जताई और कड़ा रुख अपनाते हुए निलंबन की कार्रवाई की। इनमें अतर्रा चुंगी चौकी प्रभारी शिवाजी मौर्य सहित कांस्टेबल अश्वनी कुमार, शहर कोतवाली के कांस्टेबल हरनाथ व नंदलाल, अलीगंज चौकी के कांस्टेबल अश्वनी और मटौंध थाना का एक कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी को निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने खबरदार किया है कि ड्यूटी में ढिलाई बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। निर्धारित प्वाइंट पर संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग निरंतर हो।
बीट सिपाहियों की मौजूदगी जरूरी है। उन्होंने क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी चार्ट के मुताबिक कोई पुलिस कर्मी गायब मिलता है तो सख्ती से कार्रवाई की जाए।