फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One and a half hundred Anna cows left in the forest of MP border

एमपी सरहद के जंगल में छोड़ीं डेढ़ सौ अन्ना गायें

Sun, 05 Dec 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
One and a half hundred Anna cows left in the forest of MP border
One and a half hundred Anna cows left in the forest of MP border - फोटो : BANDA
बांदा/नरैनी। लगभग डेढ़ सौ अन्ना गायों को रात के अंधेरे में ट्रकों से ले जाकर सीमावर्ती मध्य प्रदेश के जंगल में छोड़ दिया गया। यह जंगल बाघ बाहुल्य पन्ना रिजर्व टाइगर क्षेत्र से जुड़ा है। कोई भी अधिकारी इस पर बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। अलबत्ता गायों को ले जाते समय कुछ गो सेवकों को यह बताया कि इन्हें गोशाला ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम नरैनी नगर पंचायत की गोशाला में काफी पशु इकट्ठा थे। इन्हें दो दिनों से नगर पंचायत कर्मियों ने इधर-उधर से हांककर इकट्ठा किया था। कुछ अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग 10 ट्रकों में करीब 150 गायें कालिंजर मार्ग से रात आठ बजे मध्य प्रदेश सीमा की तरफ ले जाईं गईं।
विज्ञापन

इसी दौरान गो सेवक विनोद दीक्षित और सोनू करवरिया नगर पंचायत पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों से जानकारी चाही तो बताया गया कि गायों को गोशाला में छोड़ने जा रहे हैं। कुछ लोगों ने नगर पंचायत में ट्रकों और अधिकारियों का वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीमावर्ती ग्रामीणों और सूत्रों के मुताबिक गायों को एमपी की घाटी वाले जंगल में छोड़ा गया है। यह इलाका पन्ना और सतना जिलों की सरहद और पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें बाघ, तेंदुआ और शेर आदि का विचरण होता है।
उधर, इस बारे में जानकारी पूछे जाने पर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य और नरैनी एसडीएम सुरजीत सिंह ने ऐसी कोई जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed