फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One and a half crore scam in MNREGA closed in files

मनरेगा में डेढ़ करोड़ का घपला फाइलों में बंद

Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
One and a half crore scam in MNREGA closed in files
बांदा। केंद्र सरकार की मनरेगा योजना में तमाम कोशिशों के बाद भी भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पा रही। पिछले चार सालों में डेढ़ करोड़ की वित्तीय अनियमितता ग्राम पंचायतों में हुए सोशल आडिट में उजागर हुईं। शासन के संज्ञान में आ जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। इस मामले में अधिकारी भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मनरेगा में प्रतिवर्ष 50 करोड़ रुपये का श्रम बजट आता है। जिसे निर्माण कार्यों और मजदूरी में खर्च होता है। कार्यों की गुणवत्ता को परखने के लिए शासन द्वारा सोशल आडिट कराया जाता है। वर्ष 2016-17 में कमासिन, बबेरू, तिंदवारी के 75 ग्रामों का आडिट कराया गया था।
विज्ञापन

इसमें 50 लाख रुपये की अनियमितताएं पाई गईं। वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 में शासन ने ब्लाक बिसंडा के छह ग्राम पंचायतों का सोशल आडिट कराया। 50 से अधिक कार्यों में 25 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता मिली। वर्ष 2018-19 में शासन ने ब्लाक बिंसडा, नरैनी, महुआ के 202 ग्राम पंचायतों का आडिट कराया। इसमें 1429 कार्यों में 75 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2019-2020 में कोरोना संक्रमण के चलते सोशल आडिट नहीं हो सका, लेकिन पिछले तीन सालों में सोशल आडिट के दौरान मिलीं अनियमितताओं पर अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिछले वर्ष प्रदेश के अपर आयुक्त मनरेगा/ग्राम विकास योगेश कुमार ने डीएम और उपायुक्त मनरेगा को भेजे गए पत्र में कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों से विरुद्ध रिकवरी व कार्रवाई के आदेश दिए थे।

इस संबंध में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पत्रावलियों का अवलोकन कर दोषियों के विरुद्ध रिकवरी और अन्य कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त (मनरेगा) का कहना है कि उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है। इस बारे में पता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed