फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   on opposing Dancing groom's hand broken

नाचने के विवाद में दूल्हे का हाथ तोड़ा

Fri, 15 May 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 15 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

नाचने के विवाद में कन्या पक्ष के युवकों ने दूल्हे की धुनाई कर दी। लाठी-डंडों से पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया।  उधर, एक अन्य घटना में दबंगों ने लात-घूंसों से पीट कर दूल्हे के मामा को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का इलाज कराया है।

विज्ञापन


गुरेह (बांदा) गांव निवासी नीरज रैदास (20) की बारात बृहस्पतिवार को अतर्रा थाना क्षेत्र के उसरा पुरवा गई थी। जनवासे पहुंचने पर घरातियों ने बारातियों की अगवानी की। तड़के लगभग 2:30 बजे बैंडबाजे के साथ बारात जनवासे से दुल्हन मनीषा पुत्री फूलचंद्र के घर को रवाना हुई।
विज्ञापन


बैंडबाजे पर कन्या पक्ष के युवकों के नाचने पर बारातियों ने ऐतराज जताया। बात दूल्हे तक पहुंच गई। दूल्हे ने कन्या पक्ष के युवकों को नाचने से मना कर दिया। यह बात युवकों को नागवार गुजरी। अचानक युवकों ने दूल्हे पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंडा मारकर दूल्हे का बायां हाथ तोड़ दिया। मारपीट कर भाग रहे युवकों को बारातियों ने पीछा कर दबोच लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दूल्हे के पिता सूरजवंशी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए नामजद आरोपी संजय उर्फ संजू और शिवबरन उर्फ मंजू पुत्रगण राजाराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दूल्हे का प्राथमिक उपचार कराने के बाद विवाह की रस्में पूरी की गईं।

उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के अघरोरी गांव निवासी रामचंद्र (34) पुत्र रामकृपाल बृहस्पतिवार की रात अपने भांजे की बारात में शामिल होने पचोखर गांव गया था। शराब के नशे में धुत होकर हंगामा मचा रहे दो युवकों ने उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।


पुलिस ने शुक्रवार को सुबह घायल रामचंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसकी तहरीर पर संतोष पुत्र मुन्नीलाल और किशोरीलाल पुत्र नाती (पचोखर) के विरुद्ध धारा 323, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी फिलहाल फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed