{"_id":"05fa93ab5d3f170290ccda4e0440b303","slug":"on-navami-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर निकला विशाल जुलूस, रामजी की सवारी में भक्तों का ‘संगम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर निकला विशाल जुलूस, रामजी की सवारी में भक्तों का ‘संगम’
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम जन्मोत्सव पर रामजी की सवारी में भक्तों का ‘संगम’ दिखा। जश्न में सराबोर राम भक्तों ने मंडल मुख्यालय बांदा शहर में पहली बार जोरदार शोभायात्रा निकाली। जनपद के अन्य कस्बों और नगरों में भी रामनवमी की धूम रही।
विज्ञापन
शहर में दोपहर बाद शुरू हुआ जन्मोत्सव जुलूस रात तक चला। पुलिस-पीएसी से झड़पें भी हुईं। शनिवार को दोपहर बार महेश्वरी देवी मंदिर तिराहे से जुलूस रवाना हुआ। बाइकों पर सवार सैकड़ों युवक भगवा झंडे के साथ आगे चले। बाजे-गाजे के साथ ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष में राम भक्त पसीने में तरबतर हो गए।
विज्ञापन
करीब एक सैकड़ा ट्रैक्टर ट्रालियों पर राम, लक्ष्मण, सीता, शंकर, चित्रगुप्त, महर्षि वाल्मीकि आदि की सजाई गईं झांकियां जुलूस मेें शामिल थीं। भाजपा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं की भरमार रही। आतिशबाजी भी जमकर चली। महिलाएं, युवतियां, किशोर-किशोरियां और बच्चे भी जमकर थिरके।
विज्ञापन
जुलूस रामलीला रोड, स्टेशन रोड, पीली कोठी, अलीगंज पुलिस चौकी, जिला परिषद रोड, गोलकोठी तिराहा, अमर टाकीज तिराहा, चौक बाजार, मनिहारी, कोतवाली रोड, कालवनगंज, झंडा चौराहा, कैलाशपुरी, बलखंडीनाका होते हुए वापस महेश्वरी देवी चौराहे पर जुलूस का समापन हुआ। जगह-जगह शर्बत, बिस्कुट, हलुआ, ब्रेड आदि बांटे गए।
श्रीराम जन्मोत्सव केंद्रीय समिति पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न मोहल्लों से झांकियां लेकर आए युवक शामिल रहे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी जुलूस का जायजा लेते रहे। जगह-जगह पुलिस और पीएसी तैनात रही।
बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार गायत्री मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई। मढ़ीदाई होकर आम चौराहे पर समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भगवा झंडे व झांकियां शामिल रहीं। डीजे की धुन पर फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु जमकर थिरके।
स्कूली बच्चों ने भी शोभा यात्रा में शिरकत की। श्रीराम, लक्ष्मण, शंकर, हनुमान आदि की झांकियों के साथ भारत माता की झांकी भी शामिल रही। पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल सहित अजय सिंह पटेल, विश्वेश्र पांडेय, चंद्रपाल कुशवाहा, विजय विक्रम सिंह, गीात सागर, संतोष यादव, जमुना गुप्त, नरेंद्र अवस्थी, भैरौं शिवहरे आदि शामिल रहे।
नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार, रामलीला मैदान से शोभा यात्रा शुरू हुई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ। छोटे-बड़े वाहनों के साथ झांकियां सजाईं। कैलाश गुप्ता, विमल गुप्ता, शिव नारायण शिवहरे, दुर्गेश विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, भगवा झंडी-झंडों से सजे नगर में रामरथ और शोभा यात्रा निकाली गई।
नरैनी रोड, बांदा रोड, बिसंडा रोड, स्टेशन रोड, लखन कालोनी, सिविल लाइन आदि इलाकों से गुजरने के दौरान जगह-जगह अगुवानी हुई। ध्रुव उपाध्याय, राजेंद्र शर्मा, अन्नू गर्ग, रज्जन चौरिहा, नाती पांडेय, कृष्णकांत दीक्षित, महेंद्र आदि भक्तों ने अगुवानी की। गौराधाम के महंत रामदास ने राम रथ की आरती उतारी।