{"_id":"60144fa98ebc3e34672c428b","slug":"officers-follow-the-order-of-ngt-banda-news-knp608751687","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के आदेश का पालन करें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के आदेश का पालन करें अफसर
विज्ञापन
बांदा। आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष सागर दीक्षित द्वारा एनजीटी में दायर की गई याचिका पर पारित किए गए आदेश पर ओवर साइट कमेटी द्वारा दिए गए निर्देशों पर शुक्रवार को डीएम आनंद कुमार सिंह ने संबंधित विभागों के साथ बैठक की। डीएम ने आदेशों का पालन करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिए गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बांदा विकास प्राधिकरण के नियम निर्देशों का अनुपालन जरूरी है। होटल, मैरिज हाल, औद्योगिक स्थलों आदि से निकलने वाले कचरे और गंदे पानी को सॉक पिट या सेफ्टिक टैंक अथवा संयंत्र से शुद्ध किया जाए। शोधन किया पानी बाग-बगीचे और कार वाशिंग में इस्तेमाल हो सकता है। होटल, मैरिज हाल आदि संचालकों को नगर पालिका से कचरा निस्तारण का एग्रीमेंट करना चाहिए। ध्वनि प्रदूषण नियत्रंण अधिनियम को पूरी तरह पालन करें।
कहा कि शादी या अन्य समारोह में लाउडस्पीकर मानक के अनुरूप इस्तेमाल हो। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर और डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहे। डीएम ने होटल, मैरिज हाल आदि संचालकों को अन्य नियमों का भी पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक, सीएमओ, उद्योग केंद्र महाप्रबंधक, पालिका ईओ सहित होटल एसोसिएशन के मनोज जैन, जय प्रकाश, आईएमए के डॉ. राहुल उपाध्याय आदि शामिल रहे।