फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers fled to cowsheds after cattle deaths

मवेशियों की मौतों के बाद गोशालाओं को भागे अफसर

Sat, 14 Dec 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Officers fled to cowsheds after cattle deaths
तर्रा की गोशाला में गायों को बोरा पहनाते कर्मचारी। - फोटो : BANDA
बांदा। मुख्यमंत्री की बांदा में समीक्षा बैठक के बाद बारिश और ओला से बढ़ी ठंड से ठिठुरकर गोशालाओं में गोवंशों की लगातार हो रही मौतों की खबरों के बाद अधिकारियों ने गोशालाओं की तरफ रुख किया है। सीडीओ से लेकर एसडीएम तक गायों की खबर लेने पहुंच रहे हैं। मौतों की सबसे बड़ी संख्या अतर्रा नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र की है। यहां शनिवार को भी एक गाय की मौत हो गई। गायों को बोरा बांधकर ठंड से बचाने की कवायदें की जा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने गुरेह, घूरी और सिंहपुर गांवों तथा नगर पंचायत ओरन द्वारा संचालित गोशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी बड़ोखर व बिसंडा तथा नगर पंचायत ओरन के ईओ को निर्देश दिए कि ठंड और बारिश से पशुओं को हर हाल में बचाएं। कोई पशु बीमार या मृत्यु हुई तो दोषियों पर सीधे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अतर्रा संवाद एजेंसी के मुताबिक नगर पालिका द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र तथा तुर्रा गांव के पशु आश्रय केंद्र का एडीएम संतोष बहादुर सिंह और एसडीएम सौरभ शुक्ला ने शनिवार को निरीक्षण किया। नगर पालिका ईओ राम सिंह व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि टिनशेड की व्यवस्था कराएं और पशुओं को बोरा पहनाएं। इसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कान्हा पशु आश्रय केंद्र में शनिवार को भी एक वृद्ध गाय की भी मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खप्टिहा कलां संवाद एजेंसी के मुताबिक पैलानी, निवाइच, जसपुरा, रामपुर, गड़रिया, सिकहुला आदि गांवों में कई गायों की मौत के बाद शनिवार को तहसीलदार राजीव निगम ने कई पशु आश्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रधान व सचिवों को चेतावनी दी कि मवेशी की ठंड से मौत हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। पशु आश्रय केंद्रों में पशुओं को बारिश व ठंड से बचाने के इंतजाम करने के निर्देश दिए।

सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन
बबेरू। सरदार सेना जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मुुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र एसडीएम महेंद्र प्रताप को सौंपा। कहा कि गोशालाओं में छाया की व्यवस्था न होने से पशुओं की मौत हो रही है। उन्हें चारा-भूसा भी नहीं मिल रहा। आरोप लगाया कि चारा-भूसा आदि के नाम पर कागजी खानापूरी करके लाखों रुपये का बंदरबाट हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में पीसी पटेल, संदीप कुमार, रामचंद्र सिंह, संतोष कुशवाहा, दिनेश सिंह, इंद्रजीत सिंह, कुलदीप कुमार, सुनील कुमार, विपिन कुमार, सत्यनारायण, दिवाकर सिह, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

Officers fled to cowsheds after cattle deaths

Officers fled to cowsheds after cattle deaths- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed