फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Objection raised regarding the proposal to appoint the former principal as the Controlling Authority.

Banda News: पूर्व प्राचार्य को प्राधिकार नियंत्रक बनाने की चर्चा पर आपत्ति

Mon, 05 Oct 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 05 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Objection raised regarding the proposal to appoint the former principal as the Controlling Authority.
फोटो-22- कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद छात्र। संवाद
बांदा। पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय की प्रबंध समिति भंग होने के बाद प्रस्तावित प्रशासकीय व्यवस्था में पूर्व प्राचार्य को प्राधिकार नियंत्रक बनाए जाने की संभावित चर्चा पर छात्र-छात्राओं ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

छात्र प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को संबोधित पत्र डीएम के माध्यम से भेजकर निष्पक्ष व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की है। छात्रों ने पत्र में आरोप लगाया गया है कि पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल में छात्र-छात्राओं से ओ-लेवल कंप्यूटर पाठ्यक्रम के नाम पर प्रति छात्र 1,440 रुपये लिए गए थे। आरोप है कि न तो कक्षाएं संचालित की गईं और न ही विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

वहीं, सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व प्राचार्य द्वारा प्राचार्य आवास खाली न किए जाने का आरोप लगाया गया। कहा कि अगर प्राधिकार नियंत्रक की नियुक्ति आवश्यक हो तो सेवारत या सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी अथवा निष्पक्ष वरिष्ठ शिक्षाविद को जिम्मेदारी सौंपी जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed