{"_id":"6171ac3ab26a9e55702b69c6","slug":"nps-privatization-quit-india-march-today-banda-news-knp6595847179","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो’ पदयात्रा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो’ पदयात्रा आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। ‘एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो’ पदयात्रा और रैली आदि आंदोलन पर रणनीति बनी।
तिंदवारी रोड स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश संयुक्त मंत्री व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने कहा कि 22 अक्तूबर को एनपीएस और निजीकरण के विरोध में पदयात्रा निकाली जाएगी। 21 नवंबर को लखनऊ में पेंशन शंखनाद रैली होगी। दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयार रहें।
जिला संयोजक अनूप सिंह ने बताया कि पदयात्रा जेएन कालेज से शाम चार बजे महाराणा प्रताप चौक होकर कलक्ट्रेट पहुंचेगी। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। जिला महासचिव जयनारायण श्रीवास ने दावा किया कि अटेवा के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए करीब शिक्षक/कर्मचारी संगठनों ने सहमति जताई है।
विज्ञापन
सह संयोजक डीसी श्रीवास्तव ने कहा कि निजीकरण वर्तमान तो एनपीएस भविष्य बर्बाद कर रहा है। इस लड़ाई में सभी को साथ देना होगा। कार्यक्रम प्रभारी आलोक यादव, सह प्रभारी मोहनलाल व विनोद पटेल ने पदयात्रा की तैयारियां बताईं।
बैठक में जिला प्रभारी डॉ. गणेश पटेल, सह प्रभारी जेपी सिंह, जसवंत सिंह, दिलीप सिंह, निरंजन चक्रवर्ती, घनश्याम श्रीवास, विद्याभूषण सिंह, अमर सिंह यादव, मनोज यादव, मनोज सिंह, शिवचरन, नेपाल सिंह, अन्नपूर्णा शुक्ला भी मौजूद रहे।