फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   NPF will agitate for Bundelkhand state

बुंदेलखंड राज्य के लिए एनपीएफ करेगा आंदोलन

Wed, 23 Jun 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
NPF will agitate for Bundelkhand state
NPF will agitate for Bundelkhand state - फोटो : BANDA
बांदा। नेशनल पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता गगन भाटिया ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जोरदार आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

वे दिल्ली से यहां खूंटी चौराहा स्थित जिला कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। लोगों को बोलने की आजादी नहीं है। भ्रष्टाचार जोरों पर है। कोरोना महामारी में मरने वालों की सही संख्या नहीं है। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए दो-तीन राज्यों में बांट देना चाहिए।
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। सरकारें ध्यान नहीं दे रहीं। इसके लिए फ्रंट बैनर तले आंदोलन शुरू होंगे। मंडल अध्यक्ष जावेद वारसी ने कहा कि लोगों को उनका हक दिलाने के लिए फ्रंट मेहनत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नसीम खां ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष हसन खां, गिरधारी प्रजापति, विमल कुशवाहा, गुड्डू, सलीम, पूनम, नाजनी, रिया, तस्लीम आदि उपस्थित रहे। समारोह के बाद राष्ट्रीय संयोजक ने कुछ गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed