फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now alert for swine flu

अब स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट

Wed, 26 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now alert for swine flu
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मौसमी बीमारियों के मरीज। - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना वायरस, बर्ड फ्लू के बाद अब स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने अलग वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। उधर, मौसमी बीमारियों से ओपीडी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में रोजाना 1300 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि मौजूदा समय में स्वाइन फ्लू का भी खतरा है। इसके लिए विशेष तैयारी की जाए। मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल और सभी सीएचसी व पीएचसी में अलग वार्ड/बेड आरक्षित किए जाएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी निर्देशों के मुताबिक जिला अस्पताल में 10 बेड और सीएचसी-पीएचसी में 5-5 बेड के विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। मेडिकल कालेज में भी 8 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
श्वांस तंत्र में इंफेक्शन पैदा कर देता है स्वाइन फ्लू
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस, बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू आदि संचारी रोग वायरल डिजीज में आते हैं। इनके मरीजों को अलग वार्ड में ही रखा जाता है। फिलहाल उक्त तीनों रोगों का यहां कोई मरीज नहीं मिला। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि स्वाइन इंफ्लूएंजा-ए-वायरस के एच-1, एन-1 वायरस से होता है। यह वायरस श्वांस तंत्र में इंफेक्शन कर देता है।

इनसेट...
सुअर पालकों को जारी करेंगे नोटिस
बांदा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर सीएमओ दफ्तर से कोई पत्र नहीं आया। सुअरों के सार्वजनिक स्थलों व अन्य खुले स्थानों में घूमने पर अंकुश लगाने के लिए कई बार कार्रवाई की गई। सुअर पालकों को नोटिस दी गई। अब इस मामले में सख्ती बरती जाएगी। पुन: सुअर पालकों को नोटिस जारी कर दो दिन में बाड़े में बंद करने की चेतावनी दी जाएगी। न मानने पर जानवर पकड़ाकर बंद किए जाएंगे। पुलिस को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed