{"_id":"61ec409471e87f5b6a322090","slug":"notice-to-bdo-and-two-secretaries-for-not-cooperating-in-vaccination-banda-news-knp676755256","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में सहयोग न करने पर बीडीओ व दो सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में सहयोग न करने पर बीडीओ व दो सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोविड-19 के वैक्सीनेशन कैंपों में प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा सहयोग न करने पर डीएम ने जसपुरा/तिंदवारी बीडीओ अमित कुमार को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, सीडीओ के वर्चुअल संवाद में उपस्थित न होने पर दो सचिवों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
पैलानी व जसपुरा के प्रत्येक गांव में 12 जनवरी को मेगा वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए थे। कैंप में सहयोग के लिए प्रधान व सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। एसडीएम के निरीक्षण में सादीमदनपुर, पिपरहरी, पलरा और तहसीलदार के निरीक्षण में बरेठीकलां, डिघवट, महेदू, अमलोर, सांड़ी, पैलानी, चिल्ला, बरेहटा, गड़रिया, कुम्हरिया डेरा, गौरीकलां, नकटी, पोखरी, तनगामऊ, नरौली, गाजीपुर, मरझा आदि गांवों में प्रधान व सचिव या उनके प्रतिनिधि उपस्थित नहीं मिले।
डीएम ने बीडीओ से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उधर, 16 जनवरी को सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने कोरोना वैक्सीनेशन व मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों से वर्चुअल संवाद किया था। विकास खंड तिंदवारी के सचिव विनोद श्रीवास व महुआ सचिव अनुज कुमार गुप्ता अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने दोनों सचिवों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए है।