{"_id":"5e0250ce8ebc3e87a10dffc1","slug":"notice-of-antitrust-on-jaspura-block-chief-banda-news-knp53421993","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुरा ब्लाक प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुरा ब्लाक प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस देने कलक्ट्रेट आए जसपुरा क्षेत्र पंचायत सदस्य।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन पहले अविश्वास प्रस्ताव पारित कर बबेरू ब्लाक प्रमुख सुमन देवी को हटाने के बाद अब जसपुरा ब्लाक प्रमुख को भी नोटिस दिया गया है। इससे दो वर्ष पहले सपाई ब्लाक प्रमुख सादिका खातून को हटाया जा चुका है।
मंगलवार को यहां कलक्ट्रेट में जसपुरा ब्लाक के 33 महिला-पुरुष सदस्यों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से डीएम को दिए नोटिस में बताया कि वह क्षेत्र पंचायत प्रमुख जगतवीर सिंह के प्रति अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं।
डीएम ने इसे अगली कार्रवाई के लिए पंचायत राज विभाग को भेज दिया है। जसपुरा ब्लाक में कुल 53 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। नोटिस देने आए सदस्यों के साथ वार्ड-5 के सदस्य कुंवर धर्मेंद्र सिंह उर्फ पप्पू भी थे। इसके पूर्व 18 अगस्त 2017 को जसपुरा की ब्लाक प्रमुख सादिका खातून को अविश्वास प्रस्ताव पारित कर हटा दिया गया था।
विज्ञापन
उसमें भी सदस्य धर्मेंद्र सिंह की खास भूमिका थी। अब अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस देने वाले सदस्यों में महाबरा के किस्मतुन, सबादा के मोहम्मद इसराइल, सबादा के शिवकुमार, इछावर के धर्मेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, पिपरोदर के जगजीत सिंह व रामसुफल, नरौली के राजाबाबू, चंदवारा के अरविंद कुमार, गलौली के शैलेंद्र सिंह, खप्टिहा खुर्द की सिया जानकी, सिंधनकल के रामश्री आदि के हस्ताक्षर हैं।