फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Not even half of the population participates in MNREGA

आधी आबादी की मनरेगा में आधी भी नहीं भागीदारी

Sun, 27 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Not even half of the population participates in MNREGA
मनरेगा में काम करतीं गिनीचुनी महिलाएं। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
बांदा। आधी आबादी को मनरेगा में आधी भी भागीदारी नहीं मिल पा रही। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को 100 दिन काम देने के सरकारी मंसूबे को कारगर कर पाने में ग्राम पंचायतें नाकाम साबित हो रही हैं। चालू वित्तीय वर्ष में सिर्फ 45 फीसदी महिला मजदूरों को 100 दिन काम मिल पाया है। 55 फीसदी के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन

सरकार ने मनरेगा में मिशन शक्ति के तहत वर्ष 2021-22 में जॉब कार्ड धारक 36,499 महिलाओं को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। लेकिन यह चालू वित्तीय वर्ष में सरकार की यह मंशा पूरी नहीं हो पाई। वित्तीय वर्ष खत्म होने में एक माह में कुछ दिन शेष हैं।
विज्ञापन

अब तक सिर्फ 15,132 महिलाओं को ही 100 दिन काम मिला है। 21,367 महिलाएं इस योजना का लाभ ले पाने से वंचित रह गई हैं। इसके अलावा मिशन शक्ति के तहत चालू वर्ष में 7949 महिलाओं को निजी निर्माण कार्यों पीएम आवास और बंधी निर्माण आदि में काम दिया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन यहां भी सरकार का लक्ष्य अधूरा रहा। सिर्फ 3134 महिलाओं को ही काम मिला। उपायुक्त मनरेगा, बांदा राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि पुुरुषों की अपेक्षा महिलाएं कम काम मांग रही हैं। मिशन शक्ति के तहत 100 दिन का रोजगार देने की प्रगति और बढ़ाई जाएगी।
पैलानी तहसील के अमलीकौर गांव निवासी देवरती का कहना है कि जॉब कार्ड बना है। लेकिन इस वर्ष उसे एक दिन भी काम नहीं मिल सका है। कई बार प्रधान व ब्लाक कर्मचारियों से काम के लिए अनुरोध किया था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

तिंदवारी के महुई गांव की पुष्पा का कहना है कि जॉब कार्ड सिर्फ दिखावा मात्र रह गया है। काम मांगने के बाद भी नहीं मिलता। पहले कोरोना का बहाना था अब चुनाव का बहाना कर रहे हैं।
महिलाओं को 100 दिन काम मिलने का ब्लाकवार ब्योरा-
ब्लाक लक्ष्य प्रगति
--------------------------------
बबेरू 4749 2100
बडोखर 4514 2122
बिसंडा 3812 1008
जसपुरा 2490 980
कमासिन 4280 1120
महुआ 5837 2790
नरैनी 6459 3122
तिंदवारी 4358 1890
------------------------------------
योग- 36,499 15,132
---------------------------------
इनसेट-
--------------
महिलाओं के निजी कार्य का लक्ष्य व प्रगति
---------------------------
ब्लाक लक्ष्य प्रगति
------------------------------
बबेरू 1195 700
बडोखर 937 121
बिसंडा 840 106
जसपुरा 471 099
कमासिन 964 130
महुआ 1144 610
नरैनी 1456 1139
तिंदवारी 942 229
------------------------------------
योग- 7949 3134
-----------------------------------

देवरती

देवरती- फोटो : BANDA

पुष्पा

पुष्पा- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed