{"_id":"662abb8189da292cd5043ce9","slug":"nomination-for-banda-chitrakoot-parliamentary-seat-from-today-banda-news-c-12-1-knp1055-661811-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर आज से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर आज से नामांकन
विज्ञापन
बांदा। बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर आज यानी शुक्रवार से नामांकन होंगे। सुरक्षा के लिए खासी व्यवस्थाएं की गई हैं। तिरंगा पट्टियों और रेडीमेड फूलों से नामांकन मार्ग को सजाया गया है। गुरुवार को डीआईजी, डीएम ने नामांकन स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि बताया कि बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर चौथे चरण में मतदान होंगे। 26 अप्रैल से नामांकन शुरू होकर तीन मई तक चलेगा। नाम वापसी की अंतिम तिथि पांच मई है। मतदान 20 मई और मतगणना चार जून को होगी। लोकसभा क्षेत्र के बांदा जिले में 13 लाख 28 हजार 339 और चित्रकूट जिले में 7 लाख 34 हजार 099 वोटर हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। एक प्रत्याशी पूरे चुनाव में अधिकतम 95 लाख तक खर्च कर सकेंगा। खर्च की निगरानी के लिए व्यय टीमें की नियुक्त कर दी गई हैं। शासन से व्यय प्रेक्षक भी यहां आ गए है। प्रत्याशी पांच हजार से अधिक राशि का भुगतान नकद नहीं कर सकेंगे। चुनाव के लिए अलग खाता खुलेगा।
नामांकन शुक्रवार से कलक्ट्रेट कोर्ट में शुरू हो जाएंगे। नामांकन स्थल पर प्रत्याशी सहित सिर्फ पांच लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी को दो और निर्दल को 10 प्रस्तावक देने होंगे। एक प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में ही नामांकन दाखिल कर कर सकेगा। नामांकन पत्र उनको निर्वाचन कार्यालय से निशुल्क मिलेंगे, सिर्फ जमानत राशि चालान के माध्यम से जमा करनी होगी। सामान्य व पिछड़े प्रत्याशियों को जमानत राशि 25 हजार व एससी को 12500 रुपये देनी होगी।
विज्ञापन
नौ बैरियर के साथ छावनी बना कलक्ट्रेट परिसर
तीन सीओ, छह इंस्पेक्टर और 27 दरोगाओं की तैनाती
जांच से गुजरने के बाद ही कलक्ट्रेट में मिलेगा किसी को प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। लोकसभा के शुक्रवार से शुरू होने वाले नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से नामांकन क्षेत्र में 200 मीटर की परिधि में नौ बैरियर बनाए गए है। सीसीटीवी व दो वीडियोग्राफर लगाए गए है।
एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम बैरियर हार्पर क्लब मोड पर व दूसरा हार्पर क्लब के सामने होगा। तीसर बैरियर दिव्यांग शौचालय के पास होगा। यहां पर डीएफएमडी लगेगा। जिला अधिवक्ता संघ प्रथम गेट, कोषागार मोड पर, जीआईसी मोड़, ओवरब्रिज के नीचे हैवल्स बिजली दुकान के पास बैरियर होगा। प्रत्येक बैरियर पर एसआई समेत चार कांस्टेबल होंगे। नामांकन स्थल में 100 मीटर की परिधि तक प्रत्याशी तीन वाहन व पांच व्यक्तियों के साथ प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद 100 मीटर उसे पैदल ही जाना पड़ेगा। एडीएम, एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि नामांकन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से तीन सीओ, छह निरीक्षक, 27 उप निरीक्षक, 23 मुख्य आरक्षी, 59 आरक्षी, 41 महिला आरक्षी सहित आठ यातायात आरक्षी तैनात किए गए है।
कलक्ट्रेट के पास छह व तीन अन्य बैरियर रहेंगे। कोतवाली प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी अशोक लाट के पास प्रथम कचहरी गेट के पास पुलिस बल के साथ रहेंगे। अन्य बैरियरों पर उप निरीक्षक व एलआईयू रहेगी। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। नामांकन की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।