फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No win-loss in basket match

बास्केट मैच में नहीं हुई जीत-हार

Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
No win-loss in basket match
No win-loss in basket match - फोटो : BANDA
बांदा। आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत शनिवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में बास्केट बाल कोर्ट का उद्घाटन व मैत्री मैच हुआ। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह की धर्मपत्नी विजया सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन

छात्रों में खेल के प्रति रुचि उत्पन्न होती है। उन्होंने मैत्री मैच की शुरुआत फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और खानकाह इंटर कॉलेज के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमों ने 6-6 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद सिंह ने 18 वर्ष की आयु वाले छात्रों से मतदाता बनने का अनुरोध किया। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने विजया सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. दीपक सिंह सेंगर, वीरेंद्र सिंह चंदेल, रमेश चंद्र, शाहिद वली, ज्ञान चंद्र, स्कोरर केडी शुक्ला, निशांत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन दिनेश प्रसाद, देशराज सिंह, इंद्रवीर सिंह ने किया। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी ओम प्रकाश शुक्ला, शिव कुमार गुप्ता, सबल सिंह, जय करन प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, गजराज सिंह, व दिलीप सिंह को स्मृति चिह्न दिए गए। प्रशांत शर्मा (विद्यालय प्रबंधक), केदार अग्रवाल, शिव प्रताप सिंह पाल, वीरेंद्र रावत, दुर्गेश तिवारी, धनंजय सिंह, रामदेव, जय प्रकाश गुप्त, एनसीसी आफीसर मंगल प्रसाद ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed