फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No decision on the bail of Praveen Gupta, accused in the Codeine case.

Banda News: कोडीन कांड के आरोपी प्रवीण गुप्ता की जमानत पर फैसला नहीं

Mon, 12 Oct 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 12 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
No decision on the bail of Praveen Gupta, accused in the Codeine case.
बांदा। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में आरोपी अतर्रा निवासी प्रवीण गुप्ता उर्फ लकी की जमानत अर्जी पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन

सरकारी अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया जबकि बचाव पक्ष ने आरोपी को जमानत देने की मांग की। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं सुनाया। सूत्रों के अनुसार, मामले में अगली सुनवाई के लिए तारीख तय की गई है।

प्रवीण गुप्ता की जमानत अर्जी बीते माह बांदा की आवश्यक वस्तु अधिनियम संबंधी अदालत से खारिज हो गई थी। इसके बाद बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। इस पर बांदा पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी। सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर की तारीख निर्धारित थी। तीन सितंबर को बिसंडा क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास एसटीएफ ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी थी।
विज्ञापन

कार्रवाई में 250 पेटियों में रखी 30 हजार बोतलें बरामद की गई थीं। इसके बाद मामले की जांच में कई आरोपियों के नाम सामने आए और गिरफ्तारियां हुईं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और सिरप की आपूर्ति के संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed