Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nishad Party seeks seats in Bundelkhand

Banda News: बुंदेलखंड में सीटें चाहती है निषाद पार्टी

Mon, 23 Nov 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 23 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nishad Party seeks seats in Bundelkhand
बांदा। बुंदेलखंड में निषाद पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए एनडीए गठबंधन से तीन विधानसभा क्षेत्र और एक लोकसभा सीट मांगी है।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सोमवार को बांदा में आयोजित मंडलीय बैठक में यह मांग रखी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की सभी 11 विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में डॉ. निषाद ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की एक सीट पर निषाद पार्टी ने एनडीए के तहत चुनाव लड़ा था। अब पार्टी क्षेत्र में अपना राजनीतिक आधार बढ़ाना चाहती है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड से निषाद पार्टी का सांसद चुनकर संसद भेजने का लक्ष्य भी रखा।
विज्ञापन

बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों और जिला कमेटियों को पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। पार्टी की राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने 2017 में एक विधायक से शुरू हुए सफर और 2022 के विधानसभा चुनाव में 11 सीटों तक पहुंचने का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed