{"_id":"2556c1062f21b282e743885815d82a5f","slug":"nirmala-took-zilla-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मला ने संभाली जिला पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मला ने संभाली जिला पंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला पंचायत में नए बोर्ड ने कमान संभाल ली। गुरुवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मला सिंह और सदस्यों ने शपथ ली।
विज्ञापन
निर्मला जिला पंचायत की 29वीं अध्यक्ष हैं। इसके बाद बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक से कई अफसरों के नदारद रहने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
जिला पंचायत परिसर स्थित कृषि विद्यालय ग्राउंड में दोपहर को आयोजित समारोह में डीएम सुरेश कुमार ने अध्यक्ष निर्मला सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने सदस्यों को शपथ दिलाने की औपचारिकता पूरी की।
ग्राम प्रधान से जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं निर्मला सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य जनपद का विकास होगा। सदस्यों से सामंजस्य बनाकर काम करेंगी।
समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने जिला पंचायत के प्रतिनिधियों और सपा नेताओं को सीख दी कि सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड के लिए काम करें।
विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर सूखे से निपटने के लिए राहत कार्य में जुटना चाहिए। पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह ने भी सूखे पर चर्चा की। डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि हमदर्दी इतनी हो कि पड़ोसी का चूल्हा न जल रहा हो तो हम उसकी भी मदद करें।
समारोह को निवर्तमान अध्यक्ष बल्देव वर्मा, सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, शकील अली, कोआपरेटिव बैंक पूर्व चेयरमैन लाखन सिंह ने भी संबोधित किया।
कोआपरेटिव बैंक के वर्तमान चेयरमैन गौरव यादव, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, सीडीओ राम कुमार सिंह, एडीएम डीएस पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन अब्दुल हफीज फारुकी भी मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण के बाद सभागार में बोर्ड की पहली बैठक हुई। पिछले प्रस्तावों की पुष्टि की गई। जिला स्तरीय अफसरों के बैठक से नदारद रहने पर अध्यक्ष और सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की।
उप समितियों के गठन के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। उपलब्ध बजट और अनुदान की जानकारी सदस्यों को दी गई। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी डॉ. पीके मिश्र ने किया।