फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nine workers returned home, investigated in hospital

घर लौटे नौ मजदूर, अस्पताल में हुई जांच

Fri, 17 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Nine workers returned home, investigated in hospital
बांदा। लॉकडाउन-2 में भी दूसरे राज्यों से मजदूरों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को करीब 9 मजदूर विभिन्न साधनों से यहां पहुंचे। जिला अस्पताल में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। उधर, कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। सीएमओ का कहना है कि बाहर से आने वालों की जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

कई दिनों से पलायित मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला थमा था, लेकिन लॉकडाउन बढ़ने के साथ आर्थिक संकट और अन्य मजबूरियों के चलते दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर लुकेछिपे घरों को लौट रहे हैं। शुक्रवार को चित्रकूट और फतेहपुर जा रहे नौ युवकों ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। हालांकि वे सभी सामान्य थे। एहतियात के तौर पर डाक्टरों ने उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन की सलाह दी।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। शासन ने घर से बाहर निकलने पर मॉस्क लगाना अनिवार्य किया है। दूसरे राज्यों से आने वालों को रोकने के लिए सीमाएं सील की गई हैं। बाहर से आने वालों को लेकर ज्यादा सतर्कता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बाहर से आए लोगों की जांच कराई जाएगी। 14 दिनों तक होम क्वारंटीन के साथ सर्विलांस पर भी रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से आने वाले अपनी पहचान न छिपाएं। स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें, ताकि उसकी जांच कराई जा सके। हिदायत दी कि किसी ने जानकारी छिपाई तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुटाएंगी दूसरे प्रांतों से आने वालों की जानकारी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और अन्य कर्मचारियों को गैर प्रांतों से लौटे लोगों की जानकारी हासिल करने का जिम्मा सौंपा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां ने बताया कि जिले की 2000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को पोषाहार वितरण की जिम्मेदारी दी गई है।

गर्भवती, धात्री व बच्चों को पुष्टाहार वितरण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका गैर प्रांत से आने वाले लोगों की भी सूचनाएं इकट्ठा करेंगी। लाभार्थियों के घर पुष्टाहार पहुंचाया जाएगा। पोषाहार वितरण के दौरान सामाजिक दूरी बनाने और कोरोना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन पर संपर्क करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed