{"_id":"b35702ac23fc4c343fcc3a2fb565f9a8","slug":"nine-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी मारुति ट्रक में घुसी, नौ लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी मारुति ट्रक में घुसी, नौ लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट से दर्शन कर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी मारुति बाइक सवार को बचाने में ट्रक के नीचे जा घुसी। भाई-बहन समेत नौ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, उन्नाव जिले के शुक्लागंज निवासी जमुनादास परिजनों के साथ मारुति से चित्रकूट दर्शन करने गए थे। बृहस्पतिवार को शाम वापस आते समय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास नेशनल हाइवे पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में जमुनादास (48), लक्ष्मी (25) निवासी शुक्लागंज (उन्नाव), गोविंद (45) निवासी भरुआ सुमेरपुर को गंभीर चोंटे आईं। उधर, बाइक सवार नहर पुरवा (बिसंडा) निवासी धर्मपाल (55) और उसकी बेटी संगीता (17) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गंभीर घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारुति सवार चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जमुना दास कानपुर के व्यापारी नेता बताए गए।
ट्रैक्टर में दबकर किसान की मौत
बांदा। ट्रैक्टर पलट जाने से दबकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पैलानी थाना क्षेत्र के अमान डेरा (सांड़ी) गांव निवासी सौखीलाल निषाद (35) पुत्र जगजीवन बुधवार को शाम अपने मामा का ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था। तभी ट्रैक्टर पलट गया और सौखीलाल उसमें दब गया। वहां मौजूद किसानों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।