{"_id":"60e33efe8ebc3ef626024fed","slug":"never-write-outside-drug-tests-banda-news-knp638464346","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर की दवा-जांच हरगिज न लिखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर की दवा-जांच हरगिज न लिखें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर न बनाने वाले डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमएस को दिए। कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन स्वीकृत न किया जाए।
कोविड हेल्प डेस्क स्थापित न होने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। क्वालिटी मैनेजर डा. प्रमोद सिंह को निर्देश दिए कि शीघ्र हेल्प डेस्क स्थापित कराएं। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को क्रियाशील रखें। डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित वेशभूषा में रहें। मरीजों को दवाएं-जांच आदि की व्यवस्था अस्पताल में ही मुहैया कराएं। चेतावनी दी कि बाहर की जांच व दवा हरगिज न लिखी जाएं।
न ही कोई अस्पताल कर्मी मरीज/तीमारदार से धन वसूली कर सके। निर्देश दिए कि इस बाबत सूचना बोर्ड लगवाएं। सभी निर्धारित समय पर ड्यूटी में उपस्थित हों। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. चारू गौतम, प्रशासनिक अधिकारी सुधीर मिश्रा और डा. प्रमोद सिंह मौजूद थे। (संवाद)