{"_id":"6ad11fecaac77ee15403e165","slug":"nephew-murdered-by-being-beaten-with-sticks-banda-news-c-212-1-sknp1006-153459-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लाठियों से पीटकर भांजे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लाठियों से पीटकर भांजे की हत्या
विज्ञापन
फोटो 26- रात में घटनास्थल की जांच करती पैलानी पुलिस। स्रोत- पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/पैलानी। पैलानी क्षेत्र में मामा और ममेरे भाई ने युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामा व ममेरे भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे अवैध संबंधों के शक में हुआ विवाद सामने आ रहा है। बृहस्पतिवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गांव पैलानी डेरा निवासी सरजू निषाद के मुताबिक बेटा आलोक निषाद (21) तीन दिन पहले गुजरात से कमाकर गांव लौटा था। आरोप है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे आलोक से मामा जगन्नाथ उर्फ गिद्दू ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे।
आलोक ने कहा कि उसने पिछली बार मामी को पांच हजार रुपये दिए थे, उन्होंने वापस नहीं किया। आरोपी भांजे पर मामी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान गिद्दू व आलोक के दूसरे मामा के बेटे राजा ने उस पर लाठी से हमला कर हत्या कर दी। एसपी पलाश बंसल ने दोनों की गिरफ्तारी की पुिष्ट की।