फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nephew, aunt beaten in election rivalry

चुनावी रंजिश में भतीजे ने चाची को पीटा

Tue, 15 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 15 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

बांदा। चुनाव में हार की खुन्नस पर भतीजे ने चाची की धुनाई कर दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल दाखिल कराया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, प्रधानी का जश्न मना रहे समर्थकों ने ट्रक चालक को पीट दिया।

विज्ञापन


बांधा पुरवा निवासी रूपरानी (38) पत्नी जगदीश को मंगलवार की सुबह उसके भतीजे ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। अस्पताल में घायल रूपरानी ने बताया कि जेठ जगरूप प्रधान पद का चुनाव लड़े लेकिन हार गए। अपनी हार से नाखुश जगरूप चुनाव में साथ न देने का आरोप लगाकर अपने दूसरे नंबर के भाई रामदेव से झगड़ रहे थे। इस कहासुनी को रोकने के लिए वह बचाव में आ गई। इसी खुन्नस में भतीजे ने उस पर हमला कर दिया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी।
विज्ञापन


उधर, बेरुई (फतेहपुर) निवासी पंकज शुक्ला (40) पुत्र गिरजाशंकर को सोमवार की शाम कुछ लोगों ने पीट दिया। तिदंवारी थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी डाक्टरी कराई। अस्पताल में घायल पंकज ने बताया कि वह ट्रक लेकर खौड़ा जा रहा था। माटा में कुछ लोग प्रधानी का जश्न मना रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस ने दो नामजद समेत पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed