फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nepali tourists bus falls in Khanty

नेपाली पर्यटकों की बस खंती में गिरी

Sun, 25 Aug 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nepali tourists bus falls in Khanty
चिल्ला थाना क्षेत्र में खंती में गिरी बस। - फोटो : BANDA
चिल्ला (बांदा)। नेपाल से चित्रकूट होकर आगरा जा रहे पर्यटकों की बस असंतुलित होकर बिजली का खंभा तोड़ते हुए खंती में गिर गई। इसमें सवार 35 पर्यटक बाल-बाल बचे। घटना बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे में रविवार को तड़के 4 बजे की है। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद बस निकाली गई। इसी बस से पर्यटक आगरा रवाना हुए।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव के नजदीक पर्यटकों से भरी बस असंतुलित होकर हाईटेंशन लाइन का खंभा तोड़ते हुए सड़क किनारे पानी भरे खंती में जा गिरी। टक्कर से बिजली का खंभा टूटा गया, गनीमत रही कि बस करंट की चपेट में नहीं आई। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद पर्यटकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित निकाला। पर्यटकों के मुताबिक चालक को झपकी आ जाने से बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। क्रेन से बस निकाली गई। लगभग 8 घंटे बाद सभी पर्यटक दुर्घटनाग्रस्त बस से ही गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हाईटेंशन लाइन टूटकर बीच सड़क पर गिरने से लगभग एक घंटे तक जाम की नौबत रही। थाना पुलिस की सूचना पर आपूर्ति बंद होने के बाद आवागमन बहाल हुआ। देर शाम तक बिजली कर्मी खंभा और तार की मरम्मत में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed