फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Negative patients found positive again

फिर पॉजिटिव पाया गया निगेटिव मरीज

Tue, 14 Apr 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Negative patients found positive again
बांदा। तीन दिन पूर्व दूसरी रिपोर्ट में निगेटिव बताए गए कोरोना संक्रमित मरीज की तीसरी रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आ गई। नतीजे में बांदा जनपद में फिलहाल फिर एक पॉजिटिव केस दर्ज हो गया है। इसी मरीज के साथ भेजे गए 15 अन्य सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 20 सैंपल और भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

शिव गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को 3 अप्रैल को मेडिकल कालेज में लाया गया था। वह पिछले माह निजामुद्दीन मरकज गया था। उसका सैंपल उसी दिन लखनऊ भेजा गया था। अगले दिन 4 अप्रैल को आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया। तभी से उसे मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। चार दिनों बाद उसका दूसरा नमूना भेजा गया। इसकी 9 अप्रैल को आई रिपोर्ट निगेटिव निकली। अब तीसरा नमूना 11 अप्रैल को भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट पुन: पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि 16 अन्य नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें राजकीय मेडिकल कालेज के नौ कर्मचारी और दो रिपोर्ट में निगेटिव हो चुके गूलरनाका निवासी साजिद के माता-पिता व एक अन्य परिजन शामिल हैं। एक युवक हथौरा का है। यह सब निगेटिव निकले हैं। प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि दो सैंपल लीक होने के वजह से उनकी पुन: जांच को भेजा गया है। इनके अलावा छह अन्य नमूने भी भेजे गए हैं। बताया कि 12 अप्रैल को भेजे गए 20 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले शिव गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की जांच के लिए बुधवार (15 अप्रैल) को पुन: नमूना भेजा जाएगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्य 16 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इनमें गूलरनाका निवासी साजिद के पिता महमूद अली (80), मां सगीरा बेगम (72) और 17 वर्षीय भतीजा सादान अली शामिल हैं। इन तीनों को उनके घर में क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा हथौरा का शेख हुसैन (22) और शिव गांव का शिवजीत (28) आदि शामिल हैं।

राजकीय मेडिकल कालेज में अब तक क्वारंटीन में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या का आंकड़ा 56 हो गया। इनमें 36 को छुट्टी दी जा चुकी है। बुधवार को सात लोगों को क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया गया है। अब क्वारंटीन में भर्ती मरीजों की कुल संख्या 20 है। उधर, आइसोलेशन वार्ड में कोई नया व्यक्ति भर्ती नहीं हुआ। यहां पहले से भर्ती छह मरीज ही मौजूद हैं। अब तक आइसोलेशन में कुल 55 लोग भर्ती किए जा चुके हैं। जिनमें अब तक कुल 49 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed