फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ncluding SP and BSP four nomination

सपा और बसपा सहित चार नामांकन पत्र दाखिल

Fri, 01 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 01 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
ncluding SP and BSP four nomination

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन और

विज्ञापन
जांच की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सपा और बसपा सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

पुलिस और प्रशासन के तमाम इंतजामों के बीच सुबह 11 बजे से तीन बजे तक जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल हुए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम डीएस पांडेय ने प्रत्याशियों के पर्चे हासिल किए। पहला नामांकन मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा की पत्नी कैलशिया देवी ने 1:40 बजे किया।

प्रस्तावक और अनुमोदक डीडीसी राजेश शिवहरे और नीलम त्रिपाठी रहे। 10 मिनट बाद ही 1:50 बजे सपा की निर्मला देवी ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। डीडीसी दीपा सिंह गौर और आराधना यादव प्रस्तावक रहीं।

तीसरा पर्चा 2:10 बजे कोआपरेटिव फेडरेशन अध्यक्ष व बालू कारोबारी प्रकाश द्विवेदी की पत्नी सरिता द्विवेदी ने पेश किया। डीडीसी अरविंद त्रिपाठी और रामभवन उपाध्याय प्रस्तावक रहे।

आखिरी और चौथा पर्चा 2:30 बजे बसपा की डीडीसी विनीतिका द्विवेदी ने दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में अरुण सिंह और खैरुन निशा शामिल थे।

कलेक्ट्रेेट परिसर में नामांकन के समय सबसे ज्यादा जमघट सपाइयों का रहा। इसमें दिग्गजों से लेकर छुटभइया भी शामिल थे। बसपा और भाजपा नेता भी डटे रहे।

सपा नेताओं में सांसद विशंभर निषाद, विधायक विशंभर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन गौरव यादव, जिला महासचिव राजेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इम्त्याज खां, रामकरन सिंह बच्चन, रामऔतार यादव भाऊ, अशोक सिंह गौर, लाखन सिंह (पारा), दिनेश शर्मा दिन्ना, जितेंद्र शर्मा भी शामिल रहे।

उधर, बसपा नेताओं की टीम में जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, लल्लू निषाद, राम किशोर वर्मा, मोहम्मद यार खां, दुर्गेश तिवारी इत्यादि शामिल थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed