{"_id":"24ea7576104ea5c852f383318c1bdada","slug":"navratri-today-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से, लगेंगे जयकारे, माता के द्वारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से, लगेंगे जयकारे, माता के द्वारे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र महोत्सव शनिवार से शुरू हो जाएंगे। शहर के प्रमुख महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, मरही माता, चौसठ जोगिनी आदि मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित और सुरक्षित रखने के लिए मंदिरों में व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों में आरती के साथ पट खुलेंगे। फिर श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे। महेश्वरी देवी मंदिर में प्रवेश द्वार समेत चार स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह काली देवी मंदिर में भी सीसी कैमरे लगे हैं। पुजारी तुलसीदास पुष्पक ने बताया कि कंट्रोल रूम मंदिर के अंदर ही रहेगा। कैमरों के जरिए श्रद्धालुओं की भीड़ आदि पर पूरी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
अन्य देवी मंदिरों में भी सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के बंदोबस्त किए गए हैं। उधर, क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह ने बताया कि मंदिरों और आसपास पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। महिला पुलिस भी लगेगी। चौराहों पर लगे सीसी कैमरों से भी निगरानी की व्यवस्था है।