फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Navratri finish

जवारा विसर्जन के साथ नवरात्र खत्म, खत्री पहाड़ में भी रही भक्तों की भीड़

Sun, 29 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 29 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Navratri finish

सांगों के प्रदर्शन और जवारा विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्र का समापन हो गया। घरों में कलश स्थापित कर व्रत करने वाले भक्तों ने मंदिरों में देवी पूजा और व्रत पारण किया। अंतिम दिन रविवार को कन्या भोज भी खूब हुए।

विज्ञापन


उधर, खत्री पहाड़ में विंध्यवासिनी के दर्शनों को भक्तों की भीड़ रही। अष्टमी और नवमी की रात सांगों का प्रदर्शन हुआ। लोहे की भारी-भरकम सांग गाल पर में नाथकर भक्त देवी दरबार में थिरकते रहे। महेश्वरी देवी,  काली देवी मंदिरों में मेला सा नजारा रहा। रविवार को तड़के देवी मंदिरों में जवारे विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


उमाह गीत गाते हुए गांवों से भी टोलियां मंदिर पहुंचती रहीं। सिंहवाहिनी, कालका देवी, चौसठजोगिनी, महामाई, मरहीमाता मंदिरों में भी भक्तों का तांता रहा। नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों ने रविवार को सुबह पारण किया। उधर, खत्री पहाड़ स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में नवमी पर आस्थावानों का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारा और कन्या भोज हुए। रासलीला, रामलीला और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, मढ़ीदाई मंदिर में श्रद्धालुओं ने पान, बताशा, नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और जवारे विसर्जित किए। तमाम भक्तों ने कन्या भोज कराया। दुर्गोत्सव समिति स्वयंसेवक व पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।

बाकल की जोगिनी माता मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। कमासिन में दांदौं रोड पर भंडारा व हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। समाजसेवी राधेश्याम अग्रहरि ने बताया कि वह हर साल रामनवमी को वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं के साथ हवन-यज्ञ करते हैं। हवन के बाद भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।

उधर, मां कुंडलनी शक्तिधाम मंदिर (खोही) में कन्या भोज व प्रसाद वितरण किया गया। संस्थापक संतोष कुमार, प्रबंधक मंजू देवी, राजू सेन, महराज सिंह, छोटेलाल निषाद आदि ने व्यवस्था संभाली। नरैनी में भी भक्तों ने जवारों की शोभा यात्रा निकाली। तालाबों में विसर्जन के बाद देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

कई आस्थावान गालों में लोहे की सांग नाथकर कारुन देवी मंदिर पहुंचे और नृत्य किया।उधर रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा में भागीदारी और सहयोग करने वालों का रामनवमी महोत्सव समिति ने आभार जताया है।


संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे ने केंद्रीय कमेटी पदाधिकारियों, प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, जल संस्थान, बिजली विभागों के सहयोग पर आभार व्यक्त किया। केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र धुरिया द्वारा अनुशासित जुलूस और बजरंग दल व विहिप की सुरक्षा व्यवस्था को भी सराहा है। महामंत्री राम प्रसाद सोनी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed