{"_id":"e452948af7a81bf5732e47a6ea2855a3","slug":"navami-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी...’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी...’
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी...’ गीतों के बीच शनिवार को ठीक दोपहर अयोध्यावासी मंदिर राम जन्मोत्सव के जश्न से गूंज उठा। शंख ध्वनि के बीच पट खुले तो राम की एक झलक पाने को श्रद्धालु बेचैन हो गए।
विज्ञापन
उन पर फूलों की बरसात कर दी। बन्योटा स्थित अयोध्यावासी वैश्य पंचायती श्रीराम मंदिर में राम जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन हुआ। महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ मांगलिक गीत गाए। बैंड-बाजे और भांगड़ा की धुन में तमाम श्रद्धा थिरक पड़े।
विज्ञापन
पुजारी के नेतृत्व में पूजा-अर्चना हुई। प्रबंध समिति अध्यक्ष राम कुमार गुप्त, प्रबंधक अशोक गुप्त, महामंत्री रामचंद्र गुप्त, उप प्रबंधक विजय गुप्त, कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्त, मंत्री आशुतोष सहित सुशील गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि पदाधिकारी और सदस्यों ने आस्था से भरपूर अर्चना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर रामेश्वर प्रधान, संत कुमार, मूलचंद्र, संतोष संतू, राकेश दद्दू सहित सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, भाजपा जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ल, सपा नेता शैलेंद्र यादव, वृंदावन गुप्त, अमित सेठ, भाजपा नेता प्रभाकर अवस्थी आदि उपस्थित रहे। दोपहर बाद शोभा यात्रा निकाली गई।