फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   National Family Health Survey in Bundelkhand will

बुंदेलखंड में होगा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे

Fri, 13 Nov 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Fri, 13 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

बांदा। पूरे बुंदेलखंड में जीवन रक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मंशा से नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस) कराया जाएगा। सर्वे के दौरान शहरी और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलू के आंकड़े तैयार किए जाएंगे। साथ ही वर्ष 2011 से अब तक हुई मौतों का आंकड़ा तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में इस योजना के तहत सर्वे का फैसला लिया है। सर्वे का काम दिल्ली की संस्था डेवलपमेंट एंड रिसर्च सर्विस प्राइवेट लिमिटेड करेगी। इस संस्था के सदस्य जल्द ही पूरे बुंदेलखंड समेत 18 जिलों में हाउस होल्ड सर्वे की शुरुआत करेंगे। घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलू की समीक्षा और ब्योरा संकलित करेंगे। बुंदेलखंड में बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, ललितपुर और झांसी को सर्वे में शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार इसी सर्वे के आधार पर भविष्य में स्वास्थ्य योजनाएं तैयार की जाएंगी। इसके पूर्व वर्ष 2011 में यह सर्वे हुआ था। उसी के आधार पर स्वास्थ्य कल्याण की मौजूदा योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सर्वे में यह भी ब्योरा तैयार होगा कि पिछले सर्वे वर्ष 2011 से अब तक कितनी और किन-किन बीमारियों से मौतें हुई हैं। सर्वे में जन्म मृत्यु दर, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, जानलेवा बीमारियों की स्थिति, किशोर- किशोरियों और बालक-बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी सभी पहलुओं पर मूल्यांकन करके रिकार्ड तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed