{"_id":"0739c60657edf140375320c30ff9fba0","slug":"nasimuddin-siddique-said-reverberates-in-the-legislative-council-the-issue-of-illegal-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले, विधान परिषद में गूंजेगा अवैध खनन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले, विधान परिषद में गूंजेगा अवैध खनन का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपाइयों पर कानून अपने हाथ में लेकर काम करने का आरोप लगाया है। कहा कि इसी महीने वह अवैध खनन का मुद्दा विधान परिषद में उठाएंगे। इस मौके पर उन्होंने अतर्रा में हुए हादसे का जिम्मेदार एक सपा नेता को ठहराया।
विज्ञापन
मंगलवार को यहां आए श्री सिद्दीकी ने सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रकों की जांच या उन्हें पकड़ने के लिए पीछा करने का अधिकार सपा नेताओं को किसने दे दिया? किसी संदिग्ध या अवैध वाहन को रोकना या जांचना पुलिस का काम और अधिकार है। आरोप लगाया कि अतर्रा की घटना के लिए सपा नेता जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने घटना में मारे गए और घायलों के प्रति सहानुभूति जताई। आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि पूरे प्रदेश में सपा सरकार का सिंडीकेट अवैध खनन करा रहा है। ताजी बानगी हाल ही में बांदा में बालू खदानों के पड़े टेंडर हैं। खदानें हासिल करने को प्रदेश के खनिज मंत्री के गृह जनपद से आए उनके नजदीकियों ने टेंडर डाले हैं।
विज्ञापन
श्री सिद्दीकी ने कहा कि यह दोनों मुद्दे वह इस माह 18 फरवरी से शुरू हो रहे विधान परिषद सत्र में उठाएंगे। सरकार ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की तो सदन नहीं चलने देंगे।
उधर, श्री सिद्दीकी से बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने मुलाकात की। बसपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, बीएम कुशवाहा, मधुसूदन कुशवाहा, मोहम्मद इदरीस, अय्यूब खां, लल्लू निषाद, मुमताज अली आदि उपस्थित रहे।
ट्रक हादसे में घायलों को मिलेगी मदद
अतर्रा। ट्रक हादसे में मरे युवक की पत्नी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये की मदद दी गई है। गंभीर रूप से तीनों घायलों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मदद के लिए शासन को लिखा गया है।
अतर्रा में बीते शनिवार को बेकाबू ट्रक से कुचलकर मरे देवरिया के पताई चौराहा दीवान पोखरा निवासी दीप नारायण की पत्नी कौशिल्या के खाते में पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये भेजे गए हैं। एसडीएम आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
उधर, ट्रक हादसे में घायल अतर्रा निवासी राजा सिंह पुत्र रमन सिंह व सोमचंद्र जाटव पुत्र दयाल जाटव, शिवपूजन पुत्र धनुवा (ब्यौंजा), नगनेधी (खुरहंड) निवासी उमाकांत दीक्षित पुत्र प्रेमशंकर दीक्षित को भी दो-दो लाख रुपये दिलाने की संस्तुति जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से की है।